प्लेटलेट्स के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 09:06

Foods For Platelets: ब्लड में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए डाइट में इन चीज़ों को करें शामिल :-

विटामिन B12 रिच फूड: रेड ब्‍लड सेल्‍स के फॉर्मेशन में विटामिन बी12 काफी फायदेमंद होता है. इसकी कमी से शरीर में प्‍लेटलेट कम होने लगते हैं. इसके लिए आप बीफ लीवर, अंडा, सैल्‍मन, बादाम दूध, सोया मिल्‍क आदि का सेवन करें. विटामिन C रिच फूड: विटामिन सी इम्‍यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है.

चुकंदर

आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और हेमोस्टेटिक जैसे गुणों से भरपूर होता है चुकंदर। जिसके सेवन से प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। साथ ही साथ इम्युनिटी भी बढ़ती है। चुकंदर को आप जूस, सूप, सलाद किसी भी तरह से खाएं फायदेमंद है।

खजूर

खजूर भी ब्लड प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में बेहद मददगार है। इसमें आयरन के अलावा और भी कई ज़रूरी पोषक तत्व शामिल होते हैं। तो सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करन शुरू कर दें अगर प्लेटलेट्स कम हो गए हैं तो।

साबुत अनाज

साबुत अनाज, जैसे- जौ, मक्का, गेहूं आदि में भी ऐसे कई विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं।

अनार

अनार में एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने वाले तत्व भी होते हैं। तो प्‍लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे मरीजों को अनार खासतौर से अपने खानपान में शामिल करना चाहिए। अनार का जूस पीना भी फायदेमंद होता है।

पपीता

प्‍लेटलेट्स कम होने पर सबसे पहले और सबसे ज्यादा पपीता खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस फल का असर बहुत जल्द देखने को मिलता है। वैसे पपीता का सेवन करने के अलावा आप इसकी पत्तियों का रस भी पिएं तो फायदेमंद रहेगा। पपीता की पत्तियों से निकले रस का इस्तेमाल डेंगू के मरीजों को भी पीने की सलाह दी जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info